नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- 1997 में सनी देओल की फिल्म बॉर्डर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। कई हफ्तों थिएटर पर चलने वाली इस फिल्म ने शानदार कमाई की थी। अब सनी देओल वैसा ही जादू बॉर्डर 2 से भी करने को तैयार हैं। डेढ़ साल पहले बॉर्डर 2 का एलान हुआ था और अब ये फिल्म बनकर तैयार है। आज फिल्म का टीज़र रिलीज किया गया है जिसे देखने के बाद फैंस बस थिएटर में रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस टीज़र में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ देश के तीनों सीना थल, वायु और नौसेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं।दमदार है टीज़र मिनट भर के इस टीज़र की शुरुआत सनी देओल की बुलंद आवाज से होती है। वीडियो में तीनों एक्टर वरुण धवन, दिलजीत और अहान को दुश्मनों से लड़ते देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में सनी देओल अपने जवानों को जंग लड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सुनाई देते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.