नई दिल्ली, जनवरी 28 -- बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज की शुरुआत के पहले 4 दिन फिल्म ने अच्छी कमाई की, लेकिन 5वें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। आज छठे दिन भी फिल्म की कमाई में कमी आई है। फिल्म ने छठे दिन 13 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने छह दिन में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। सनी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है।बॉर्डर 2 का छठे दिन कैसा रहा हाल? sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, रात 10 बजे तक सनी देओल की फिल्म ने छह दिन में 213 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई कर ली है। फिल्म के लिए सोमवार यानी चौथा दिन सबसे अच्छा रहा था। उस दिन फिल्म ने 59 करोड़ की कमाई की थी। उसके बाद से फिल्म की कमाई में कमी आ रही है।छठे दिन बॉर्डर 2 के किस शो में कितनी रही ऑक्यूपेंसी बॉर्डर 2 के शोज की ऑक्...