नई दिल्ली, फरवरी 11 -- Border 2 Collection Day 19: 'बॉर्डर 2' को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। हालांकि अभी भी सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। इन 19 दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 500 करोड़ के करीब पहुंच गई है। इतना ही नहीं, 'बॉर्डर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्मों को भी मात दे दी है।'बॉर्डर 2' का 19वें दिन का कलेक्शन 'बॉर्डर 2' ने रविवार (17वें दिन) के दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सोमवार (18वें दिन) के दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं मंगलवार (19वें दिन) के दिन फिल्म की कमाई बढ़ी और फिल्म ने 2.4 करोड़ रुपये कमाए।'बॉर्डर 2' की कुल कमाई 19 दिनों में...