Bokaro News: 94 बैच सेक्टर-12 समागम के लिए चिरा चास में बैठक
बोकारो, अक्टूबर 5 -- Bokaro News: 94 बैच सेक्टर-12 समागम की बैठक आनंद विहार, चिराचास में हुई। बैठक में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी द्वितीय पारिवारिक वनभोज मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की तैयारियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने सुझाव दिए। दूरदराज में रहने वाले कुछ मित्रों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने विचार साझा किए। देवेंद्र कुमार ने बताया कि 27 दिसंबर 2026 को सिटी पार्क वनभोज स्थल पर समारोह आयोजित होगा। पिछले वर्ष करीब 300 लोग शामिल हुए थे। इस बार देशभर से लगभग 400 लोगों के पहुंचने की संभावना है। बैठक में मिंटू ठाकुर, ज्योत्सना आनंद, रजनीकांत, अतीक खान, सुनील कुमार, समीम समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.