Bokaro News: 90 वर्षीय मां के साथ आमरण अनशन पर बैठे माथुर चंद्र महतो, जमीन पर कब्जे का आरोप
बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: चास अंचल के भवानीपुर उर्फ सोलागीडीह में जमीन विवाद को लेकर माथुर चंद्र महतो अपनी 90 वर्षीय मां जियामनी महतानी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि उपायुक्त के जांच आदेश के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। माथुर चंद्र महतो के आवेदन के अनुसार, मौजा भवानीपुर में जमीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है। आरोप है कि 11 अक्टूबर 2026 को कुछ लोगों ने जेसीबी के जरिए जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस भूखंड से संबंधित सिविल सूट संख्या 70/2019 न्यायालय में विचाराधीन है। आवेदक ने बताया कि चार जून 2026 को तत्कालीन उपायुक्त ने चास एसडीओ की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.