बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या-34 के अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के सभी 73 मतदान केंद्रों पर 8 एवं 9 अगस्त को मतदाता सूची से संबंधित विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने दी। उन्होंने बताया कि जो नागरिक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, वे फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित मतदान केंद्र पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन देना होगा। अंचल अधिकारी ने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम परिवार के अन्य सदस्यों से अलग मतदान केंद्र पर दर्ज है या जिनका मतदान केंद्र घर से दूर स्थित है, वे फॉर्म-8 भरकर अपने और परिवार के सदस्यों का नाम नजदीकी एक ह...