Bokaro News: 56 बाइक व 32 टन अवैध कोयला जब्त
बोकारो, अक्टूबर 7 -- Bokaro News: बेरमो, प्रतिनिधि। कोयला चोरी एवं अवैध भंडारण के खिलाफ सीआईएसएफ ने सीसीएल बीएंडके एरिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 बाइक, 19 साइकिल तथा इन पर लदा करीब 32.37 टन अवैध कोयला जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ ने ड्रोन सर्विलांस और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली।
कार्रवाई का आधार सीआईएसएफ क्राइम ब्रांच से प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि कोनार साइडिंग, जारंगडीह साइडिंग एवं जारंगडीह फाटक के आसपास मोटर साइकिल और साइकिल के माध्यम से कोयला चोरी की गतिविधि को अंजाम दिया जा सकता है। सूचना मिलते ही कमांडेंट राज प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी जीएम संजय कुमार झा को दी। इसके बाद अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जीएम द्वारा सीआईएसएफ को हाइवा एवं जेसीबी उपलब्ध कराया गया।
जब्ती की जानकारी सीआईएसएफ टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.