Bokaro News: 500 मांदर-ढोल की थाप पर झूमा चास-बोकारो, करम शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
बोकारो, सितम्बर 19 -- Bokaro News: बृहद झारखंड कला सांस्कृतिक मंच, बोकारो के तत्वावधान में शनिवार को डहरे करम-बेड़हा करम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव के तहत आकर्षक झांकियों के साथ आईटीआई मोड़ से नयामोड़ स्थित बिरसा चौक तक करम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में करम टीम और जावा के साथ हजारों महिला-पुरुष शामिल हुए। पीली साड़ी और पीला गमछा पहने लोग मांदर, ढोल और नगाड़ों की थाप पर करम गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़े। 500 से अधिक मांदर, ढोल और नगाड़ों की गूंज से चास-बोकारो का वातावरण करममय हो गया। 'करम डार रे, करम डार, आयल करम के त्योहार' और 'भइया-बहिनी नाचे गावे, आंगन गूंजे बारंबार' जैसे करम गीतों पर युवतियों की टोलियों ने जमकर नृत्य किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: महिला विकास समिति कुरुंबा की ओर से भव्य करम महोत्सव पारंपरिक लोककलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.