Bokaro News: 4 व 6 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, अगले छह दिन मौसम रहेगा सक्रिय
बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: जिले में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी तीन अगस्त के मौसम बुलेटिन के अनुसार चार व छह अगस्त को बोकारो में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गर्जन, वज्रपात व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से तीन अगस्त तक जिले में 291.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 475.2 मिमी होनी चाहिए थी। इस तरह जिले में अब तक सामान्य से 39 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि पिछले दो दिनों में हुई वर्षा से मौसम में बदलाव आया है व किसानों को राहत मिली है。 यह भी पढ़ें- Katihar News: झमाझम बारिश स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.