Bokaro News: 39 महीने के एरियर का भुगतान नहीं होने से श्रमिकों में अविश्वास : कृष्णा
बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बीएमएस से संबद्ध बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ की बैठक सेक्टर-6 स्थित यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष पीआर साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेल में लंबित वेतन समझौते और 39 महीने के एरियर का भुगतान नहीं होने के मुद्दे पर चर्चा की गई। यूनियन के महामंत्री सह भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा राय ने कहा सेल प्रबंधन ने 39 महीने का एरियर नहीं देकर एनजेसीएस की भावना के विपरीत काम किया है। एनजेसीएस द्विपक्षीय मंच प्रबंधन और श्रमिकों के बीच सहभागिता का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन के रवैये से इस मंच की विश्वसनीयता कमजोर हुई है। उन्होंने कहा सेल अध्यक्ष को इस मामले में अविलंब पहल करनी चाहिए। सभी केंद्रीय श्रम संगठनों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकाला जाना चाहिए, ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.