Bokaro News: 38 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण
बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: फुसरो के नया रोड स्थित श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति बेरमो शाखा के कार्यालय में दिव्यांग अंग एवं उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 38 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान कर राहत पहुंचाई गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद फुसरो के जूनियर इंजीनियर हितेश कुमार, अकाउंटेंट पंकज कुमार, कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर दिव्यांश मिश्रा एवं समिति के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में दिव्यांग के बीच ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कैलिपर, श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) और स्टिक (लाठी) आदि उपकरणों का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य देश को विकलांगता से मुक्त बनाना है। बताया कि पिछले वर्ष भी लक्ष्य से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.