बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग में 29 जून को हुए 37 लिपिकों के स्थानांतरण को लेकर शुरू हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। लिपिकों का स्थानांतरण प्रक्रिया में कथित अनियमितता, भारी लेन-देन और वरिष्ठ लिपिकों की वरीयता की अनदेखी किए जाने के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक ने 20 जुलाई को सिविल सर्जन को पत्र भेजकर रिपोर्ट तलब की थी। पत्र में उल्लेख किया गया था कि सिविल सर्जन कार्यालय के एक लिपिक पर स्थानांतरण प्रक्रिया में प्रभाव डालने और कनीय लिपिकों को प्राथमिकता देकर जिला मुख्यालय में पदस्थापित कराने का आरोप है। हालांकि शिकायत के करीब दो सप्ताह बाद भी क्षेत्रीय स्तर पर कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे विभाग के अंदर यह च...