Bokaro News: 31 शिक्षकों को दिया गया आईसीटी आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण
बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: पेटरवार प्रतिनिधि। स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड की ओर से आईसीटी-254 परियोजना के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, प्रखंड कॉलोनी पेटरवार में आयोजित पांच दिवसीय आईसीटी आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण में बोकारो जिले के पेटरवार, जरीडीह और कसमार प्रखंड के 31 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को आईसीटी लैब के संचालन, स्मार्ट क्लास के उपयोग और डिजिटल शिक्षण पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने डिजिटल माध्यम से पढ़ाई को अधिक सरल, रोचक और प्रभावी बनाने के तरीकों से अवगत कराया। साथ ही विद्यालयों में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। गौरतलब है कि बोकारो जिले के 62 विद्यालयों में आईसीटी लैब और दो-दो पैनल आधारित स्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.