Bokaro News: 30 अगस्त को हिसीम में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधेंगे ग्रामीण
बोकारो, अगस्त 21 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के हिसीम पहाड़ स्थित महादेवबेड़ा जंगल में आगामी 30 अगस्त को होने वाले रक्षा बंधन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति ने शुक्रवार को हिसीम पंचायत भवन में महिला समूहों के साथ बैठक की। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, वन सुरक्षा समितियों के सदस्य, महिला समूह एवं ग्रामीण शामिल होंगे। इस दौरान पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर वन संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष विष्णु चरण महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष आनंद कुमार महतो और मुखिया बबीता देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे। विष्णु चरण महतो ने कहा कि इस तरह के कार्यकम से ग्रामीणों का जंगल के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है और वन संरक्षण अभियान को मजबूती मिलती है। मुखिया बबीता देवी ने जंगल को ग्रामीण जीवन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.