बोकारो, सितम्बर 22 -- Bokaro News: नगर निगम क्षेत्र में तालाब और नालों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर अब वार्डवार सूची तैयार की जाएगी। नगर निगम और अंचल प्रशासन संयुक्त रूप से अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित कर जमीन की स्थिति का सत्यापन करेगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। निगम क्षेत्र में 20 से अधिक तालाबों पर अतिक्रमण की शिकायत सामने आई है। कई स्थानों पर तालाब की जमीन पर चाहरदिवारी खड़ी करने के साथ निर्माण कार्य किए जाने की बात भी सामने आई है। वहीं, नालों के किनारे अतिक्रमण के कारण जल निकासी प्रभावित होने से बरसात में जलजमाव की समस्या बढ़ रही है। निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड में तालाब और नालों की स्थिति की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद अंचल प्रशासन के सहयोग से संबंधित जमीन की प्रकृति और अतिक्रमण की वास्तविक स...