Bokaro News: 26 वर्षों से प्रोन्नति न मिलने से नाराज चतुर्थवर्गीय कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन
बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पशुपति नायक की अध्यक्षता में मंगलवार को कसमार में बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य गठन के 26 वर्षों बाद भी चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को पद प्रोन्नति की सुविधा नहीं दी गई है। कर्मचारी जिस पद पर बहाल होते हैं, उसी से सेवानिवृत्त होने को विवश हैं, जो कि उनके साथ घोर अन्याय है। बताया कि छठे वेतन आयोग के तहत तृतीय वर्ग का दर्जा देने का निर्णय अधिकारियों की लापरवाही के कारण धरातल पर नहीं उतर सका।
बैठक और प्रस्तावित प्रदर्शन इस उपेक्षा के विरोध में संघ अपनी दो सूत्री मांगों सीमित प्रतियोगिता परीक्षा की बाध्यता समाप्त कर वरीयता के आधार पर एकमुश्त प्रोन्नति देने और पदनाम को कार्यालय सहायक घोषित करने को लेकर 30 जुलाई को रां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.