Bokaro News: 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेगा बीएकेएस
बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: सेल और बोकारो स्टील प्लांट के लंबित मुद्दों को लेकर बोकारो इस्पात कामगार संघ (बीएकेएस) ने 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। चास अनुमंडलाधिकारी की ओर से पूर्व निर्धारित धरना स्थल पर आमरण अनशन की अनुमति नहीं मिलने के बाद यूनियन ने नई तारीख पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। 13 अक्टूबर को आयोजित यूनियन की आपात बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया। यूनियन अध्यक्ष दिलीप कुमार ने सभी सदस्यों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। यूनियन के अनुसार, सेल कॉरपोरेट कार्यालय स्तर के 45 और बोकारो स्टील प्लांट के 50 से अधिक मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। इनका समाधान नहीं होने के विरोध में यूनियन ने चार चरणों में आंदोलन की घोषणा की थी। इसके तहत पहले काला बैज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.