Bokaro News: 250 साल पुरानी परंपरा, महाष्टमी पर दंडवत कर मां दुर्गा के दरबार पहुंचते हैं भक्त
बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: चास प्रखंड के धनडाबर गांव में दुर्गापूजा करीब 250 वर्षों से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई जा रही है। यहां मां दुर्गा के प्रति लोगों की अटूट आस्था का अंदाजा महाष्टमी के दिन उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ से लगाया जा सकता है। इस दिन तालाब में स्नान करने के बाद सैकड़ों भक्त दंडवत करते हुए मंदिर पहुंचते हैं और मां की पूजा-अर्चना कर मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की आस्था इस ऐतिहासिक पूजा से जुड़ी है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, करीब 250 वर्ष पहले चौबे परिवार ने यहां मां दुर्गा मंदिर की स्थापना की थी। तभी से पुरानी परंपराओं और पूजा-विधानों के अनुसार दुर्गापूजा आयोजित की जा रही है। षष्ठी तिथि को मंदिर का पट खुलने और बेलवरण पूजा के बाद मां के दर्शन के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.