Bokaro News: 24 घंटे के भीतर लगा नया ट्रांसफार्मर, कोनारबेड़ा में बहाल हुई बिजली
बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड की बुंडू पंचायत अंतर्गत कोनारबेड़ा गांव में गुरुवार को पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि 2 सितंबर को गांव का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से पूरे क्षेत्र में बिजली संकट उत्पन्न हो गया था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मुखिया निहारिका सुकृति को दी, जिसके बाद उन्होंने गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो को समस्या से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पहल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.