बोकारो, सितम्बर 11 -- Bokaro News: बोकारो। भोजपुरी परिवार बोकारो की ओर से 21 गरीब परिवारों के जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। इसे लेकर सेक्टर-2 स्थित जयप्रकाश नारायण सभागार में शुक्रवार आयोजन मंडली की बैठक होगी। जिसमें रूप रेखा तैयार की जाएगी। इसमें अगले वर्ष भोजपुरी परिवार बोकारो के तत्वावधान में आयोजित होने वाले आयोजकों की ओर से बताया गया कि प्रेस वार्ता में सामूहिक विवाह से जुड़ी तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा व अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी मीडिया के समक्ष रखी जाएगी। मीडिया प्रभारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी शुक्रवार को साझा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...