Bokaro News: 18 साल बाद भी विद्यालय में नहीं बनी चहारदीवारी, असुरक्षित माहौल में पढ़ रहे बच्चे
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: पेटरवार रुस्तम अंसारी। प्रखंड के चरगी पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय प्रगनैत टोला में स्थापना के 18 वर्ष बाद भी चहारदीवारी का निर्माण नहीं हो सका है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले 51 छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिसर खुला रहने के कारण पालतू जानवर अक्सर विद्यालय में प्रवेश कर जाते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। वहीं, मध्याह्न भोजन के दौरान भी विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य प्रकाश महतो कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के समक्ष चहारदीवारी निर्माण की मांग उठा चुके हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में पहल नहीं हुई है। 2008 में हुआ था विद्यालय भवन का निर्माण
विद्यालय परिसर की सुरक्षा पर सवाल चरगी पंचायत के प्रगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.