बोकारो, अक्टूबर 18 -- गोमिया के दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। गिरिडीह के 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। कार्यक्रम की शुरुआत गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पंचमुखी दुर्गा मंदिर तेनुचौक पेटरवार से हुई। यहां उन्होंने फीता काटकर दुर्गा पूजा पंडाल एवं मेले का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने मां भगवती की आराधना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्री पांडेय ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के उतासारा-अम्बाडीह स्थित मां वैष्णो देवी दुर्गा पूजा तथा दांतु दुर्गा पूजा समिति के पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। इस अवसर पर रविंद्र कुमार पांडेय ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मा...