बोकारो, जुलाई 14 -- Bokaro News: बोकारो। बोकारो शहर के सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार को नवयौवन दर्शन के अवसर पर चास-बोकारो सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह नौ बजे मंदिर के पट खुलते ही भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई। 15 दिनों तक अनासर काल के कारण बंद रहे मंदिर के पट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इससे पूर्व सुबह छह बजे मंदिर के पुजारी हिमांशु दास एवं मानस आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान का नेत्रदान संस्कार, अंतिम श्रृंगार, विशेष पूजा-अर्चना और आरती संपन्न कराई। मान्यता के अनुसार महास्नान के बाद भगवान जगन्नाथ अस्वस्थ हो जाते हैं और 15 दिनों तक विश्राम करते हैं। इसी अवधि के बाद नवयौवन रूप में उनके दर्शन कराए जात...