Bokaro News: 15 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत डिजिटल क्रॉप सर्वे का लक्ष्य करें पूरा : उपायुक्त
बोकारो, अक्टूबर 6 -- Bokaro News: बोकारो। उपायुक्त अजय नाथ झा ने मंगलवार को डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) को लेकर मंगलवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मौके पर प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, उप निदेशक पीआरडी रवि कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मो. साहिद, एपीआरओ अविनाश कुमार समेत बीटीएम, एटीएम, बीएलडब्ल्यूओ आदि उपस्थित थे। जिले में सर्वे कार्य की अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्य में तत्काल तेजी लाने एवं व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। प्रत्येक किसान एवं खेत का सर्वे निर्धारित समय-सीमा में सही तरीके से पूरा होना चाहिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अपनी टीम के सभी सदस्यों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.