बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। रोटरी क्लब चास ने अपनी सामाजिक सेवा गतिविधियों के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत विशेष भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विद्यालय के 140 बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को पोषण उपलब्ध कराने के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। क्लब के सदस्यों ने स्वयं बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ समय बिताया। क्लब के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से रोटरी क्लब चास भविष्य में भी समाज के कमजोर वर्गों के बीच सेवा कार्य जारी रखेगा। सचिव बिनोद चोपड़ा ने कहा कि अनाथ बच्चे भी समाज का अभिन्न अंग हैं और उनके प्रति संवेदनशीलता दिखाना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक...