Bokaro News: 14 माह से लंबित वृद्धावस्था पेंशन का 24 घंटे में होगा भुगतान
बोकारो, अगस्त 21 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में चंद्रपुरा प्रखंड की बुजुर्ग महिला जरीना खातून की लंबित वृद्धावस्था पेंशन की समस्या का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की।
पेंशन का मुद्दा चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत चंदनाबाद निवासी जरीना खातून ने लोक संवाद में अपनी समस्या रखते हुए बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन पिछले करीब 14 माह से पेंशन की राशि उनके खाते में नहीं आई है। पेंशन की राशि के लिए वह पिछले कई महीनों से प्रखंड कार्यालय एवं बैंक के चक्कर लगा रही थीं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण लंबित पेंशन राशि उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
प्रशासन की कार्रवाई मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा ने सहायक निदेशक, सामाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.