Bokaro News: 14 जुलाई को होगा प्रभु जगन्नाथ का नवयौवन दर्शन
बोकारो, जुलाई 11 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो शहर के सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर में देव स्नान पूर्णिमा के बाद एकांतवास में विराजमान प्रभु जगन्नाथ का बहुप्रतीक्षित नवयौवन दर्शन 14 जुलाई को श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। 15 दिनों तक अनासर काल (एकांतवास) में रहने और औषधीय उपचार के बाद भगवान अपने नवयौवन स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। इस अवधि में मंदिर का पट बंद रहने के कारण श्रद्धालु दर्शन से वंचित रहे हैं। उत्कल सेवा समिति की ओर से नवयौवन दर्शन को लेकर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को भी विशेष पुष्प श्रृंगार से अलंकृत किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवयौवन दर्शन अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.