Bokaro News: 110 बच्चों के परिवारों से लिए गए 450 एचएलए सैंपल, थैलेसीमिया उपचार की जगी उम्मीद
बोकारो, सितम्बर 12 -- Bokaro News: लायन्स क्लब ऑफ बोकारो स्टील सिटी व मां सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से शनिवार को लायन्स नर्सरी स्कूल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क एचएलए जांच शिविर लगाया गया। नारायणा हेल्थ सिटी, बेंगलुरु व डीकेएमएस फाउंडेशन इंडिया के सहयोग से आयोजित शिविर में 12 वर्ष से कम उम्र के 110 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिवारों से करीब 450 एचएलए सैंपल लिए गए। कैंप का उद्देश्य परिवार में संभावित एचएलए-मिलान वाले डोनर की पहचान करना है, ताकि पात्र बच्चों के लिए आगे बोन मैरो ट्रांसप्लांट की संभावना पर विचार किया जा सके। बच्चों के साथ उनके जैविक भाई-बहनों व आवश्यकता के अनुसार माता-पिता के सैंपल भी लिए गए। एकत्र सैंपल जर्मनी भेजे जाएंगे, जहां एचएलए मिलान की प्रक्रिया होगी। आयोजकों ने बताया कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट में करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.