Bokaro News: 106 वर्ष की उम्र में गुलाब देवी का निधन, गरगा घाट पर अंतिम संस्कार
बोकारो, सितम्बर 22 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो-चास कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य, वरिष्ठ शिक्षाविद एवं स्वतंत्र स्तंभकार डॉ. (प्रो.) श्रीकांत सिन्हा की माता गुलाब देवी का मंगलवार को अंतिम संस्कार मंगलवार को गरगा घाट पर किया गया। चास स्थित गरगा श्मशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि संपन्न हुई। परिजनों, शिक्षा जगत, पत्रकारिता और समाजसेवा से जुड़े लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। गुलाब देवी का सोमवार सुबह 106 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों और परिचितों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियों सहित नाती-पोते और परपोते से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.