Bokaro News: 10 को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा कैंप
बोकारो, अक्टूबर 9 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। एसआईआर-2026 के तहत मतदाताओं को दस्तावेज सत्यापन, प्रपत्र जमा करने और लंबित मामलों के निष्पादन में सहायता देने के लिए शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा कैंप लगाया जाएगा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाले इस कैंप में सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की उपस्थिति अनिवार्य होगी। कैंप के बाद प्राप्त प्रपत्रों और दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मेगा कैंप की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और लंबित आवेदनों का निर्धारित समयसीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Pakur News: कमिश्नर के सचिव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.