बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: बोकारो, वरीय संवाददाता। दिल्ली में एक नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली को सफल बनाने के लिए बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिला परिषदन में आयोजित बैठक में जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। बैठक में नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहरलाल माहथा ने की। इसमें एआईसीसी पर्यवेक्षक सह बोकारो जिला प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में सीत...