बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और औद्योगिक दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से सुरक्षा साथियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसमें अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने कर्मचारियों से सीधे संवाद कर सुरक्षित कार्यप्रणालियों को अपनाने, संभावित खतरों की पहचान करने और असुरक्षित परिस्थितियों में तत्काल सुधार करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (फायर एंड सेफ्टी सर्विसेज), सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के सुरक्षा अधिकारी उपस्थित थे। संवाद के दौरान पूर्व में हुई दुर्घटनाओं और निकट-दुर्घटनाओं से सीख लेने की आवश्यकता बताई गई, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही, कार्यस्थल पर 'लाइन ऑफ फायर' से जुड़े जोखिमों की पहचान कर समय रहते स...