Bokaro News: होली क्रॉस स्कूल में मनी ग्रीन दीपावली
बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: चंदनकियारी। पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित दीपावली मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को होली क्रॉस स्कूल, चंदनकियारी की ओर से ग्रीन दीपावली जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने क्षेत्र की विभिन्न दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों में जाकर लोगों को पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अनुकूल दीपावली मनाने के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान लोगों को पटाखों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर कमला पॉल एवं विद्यालय परिवार ने क्षेत्रवासियों से दीपावली का त्योहार खुशियों, प्रेम और रोशनी के साथ मनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने की अपील की। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.