Bokaro News: होमगार्ड के 199 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 12 नवंबर को जारी होगा विज्ञापन
बोकारो, नवम्बर 12 -- Bokaro News: बोकारो जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिले में होमगार्ड के 199 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए 12 नवंबर को विज्ञापन जारी किया जाएगा। उपायुक्त अजय नाथ झा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि होमगार्ड नियुक्ति की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि छठ पर्व से पहले विज्ञापन प्रकाशन से पूर्व की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। जिले में चौकीदार के पदों पर रिक्तियों की संख्या पांच से कम है। इस कारण फिलहाल चौकीदार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का अवसर नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.