Bokaro News: हृदयाघात से सुमित्रा देवी का निधन, शोक में बंद रहे प्रतिष्ठान
बोकारो, जुलाई 9 -- Bokaro News: पेटरवार प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत बाजार टांड गागी निवासी एवं व्यवसायी अनिल अग्रवाल उर्फ ठंडी की माता सुमित्रा देवी (77 वर्ष) का हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत सुमित्रा देवी का अंतिम संस्कार गुरुवार को एनएच-23 स्थित चरगी मुक्तिधाम में किया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनके निधन पर बाजार टांड के अग्रवाल एवं मारवाड़ी समुदाय के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। श्रद्धांजलि स्वरूप क्षेत्र के कई व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.