Bokaro News: हिन्दुस्तान पुल से दामोदर में कूदी पिछरी की महिला का शव भंडारीदह में मिला
बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग में हिन्दुस्तान पुल पर से दामोदर नदी में कूदी पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी उत्तरी पंचायत निवासी मनोरंजन प्रसाद की पत्नी सुमन देवी (30 वर्ष) का शव 25 घंटे बाद दूसरे दिन शनिवार को भंडारीदह से खोजा गया। जिस जगह महिला डूबी, उस जगह से यहां की दूरी करीब 6 किमी है। पेटरवार प्रखंड के खेतको के गोताखोरों का दल दूसरे दिन सुबह से ही नदी में उतर गए थे और दोपहर करीब डेढ़ बजे खोज ही निकाला। इसके साथ ही पति जो फुसरो बैंक मोड़ स्थित सुरभि अलंकार ज्वेलर्स के संचालक हैं सहित अन्य सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल गया। बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह व चंद्रपुरा थाना से भी पुलिस पहुंची। इसके बाद महिला को फुसरो स्थित अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो भिजवाया गया। फिर यहां से पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.