Bokaro News: हिंदुस्तान ओलम्पियाड में आदर्श विद्या मंदिर की छात्रा बनी जिला टॉपर
बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। मारवाड़ी पंचायत चास द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर, चास की छात्रा दीत्या कुमारी ने हिंदुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा में बोकारो जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वह कक्षा तीन की छात्रा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दीत्या कुमारी को प्रमाण पत्र, मेडल तथा 3,100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। मारवाड़ी पंचायत एवं विद्यालय प्रबंधक समिति ने दीत्या कुमारी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है तथा कठिन परिश्रम और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.