Bokaro News: हादसे में सीसीएलकर्मी की मौत के बाद बेटे को नियुक्ति पत्र
बोकारो, नवम्बर 29 -- Bokaro News: कथारा, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में सीसीएलकर्मी नरेश रविदास की मौत के बाद शनिवार को उनके परिवार को राहत मिली। मृतक के 28 वर्षीय बड़े बेटे अभिषेक कुमार को सीसीएल में प्रोविजनल नौकरी दी गई। कथारा महाप्रबंधक राजीव सिंह ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र सौंपा। मृतक के आश्रित को नौकरी दिलाने के लिए बेरमो विधायक सह आरसीएमयू के केंद्रीय अध्यक्ष कुमार जयमंगल ने पहल की थी। शुक्रवार को उन्होंने सीसीएल के वरीय अधिकारियों से फोन पर बात कर बेटे को प्रोविजनल नौकरी देने का आग्रह किया था। इसके बाद प्रबंधन ने नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की। महाप्रबंधक ने परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सह श्रमिक नेता विलसन फ्रांसिस ऊर्फ बबलू, रामेश्वर कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.