Bokaro News: हादसे में जख्मी हरिनंदन की हालत नाजुक, लक्ष्मण ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि । भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण कुमार नायक ने मंगलवार को बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना में घायल हरिनंदन महतो के परिजनों और चिकित्सकों से मुलाकात की। उन्होंने बीते दिनों कसमार के फार्म टांड़ के समीप गंभीर रूप से जख्मी हरिनंदन की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। लक्ष्मण नायक के अनुसार, हरिनंदन की हालत नाजुक है और उन्हें बेहतर इलाज की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि सात दिनों पूर्व कसमार-पेटरवार मुख्य पथ पर फार्मटांड़ के सामने सड़क पर हरिनंदन की बाइक असंतुलित होकर गिर गई थी। हादसे में हंसलता गांव के पूरबटांड़ निवासी हरिनंदन महतो और करण महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक की हालत गंभीर दोनों को कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.