Bokaro News: हादसे में घायल सीसीएलकर्मी की इलाज के दौरान मौत
बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के अमलो परियोजना में कार्यरत ग्रेडर ऑपरेटर प्रकाश महतो की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब एक सप्ताह पहले प्रकाश महतो अपने पैतृक गांव बगोदर (खेतको) से ड्यूटी के लिए अमलो परियोजना जा रहे थे। इसी दौरान नावाडीह के कोदवाडीह के समीप वे सड़क हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल, रांची में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद शव निवास स्थान पर लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे दो पुत्र राहुल कुमार महतो व विशाल कुमार महतो समेत पूरा परिवार छोड़ गए। पुत्र राहुल महतो ने बताया कि उनके पिता बोकारो थर्मल में रहकर ड्यूटी करते थे। एक सप्ताह पूर्व वे किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.