Bokaro News: हाइवा के टक्कर से गोमिया की महिला की मौत व बच्ची गंभीर, सड़क जाम
बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य मार्ग स्थित जमनीजारा के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान गोमिया प्रखंड के कर्री खुर्द पंचायत के कर्री गांव निवासी फागुनी देवी (35 वर्ष) के रूप में की गई है। घायल सीमा कुमारी जरकुंडा निवासी बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, फागुनी देवी व सीमा कुमारी एक सवारी वाहन से कुलगो जा रही थी। इसी दौरान जमनीजारा के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने सवारी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। फागुनी देवी का एक हाथ कटकर अलग हो गया। स्थानीय जनों ने दोनों को विष्णुगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने फागुनी देवी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.