Bokaro News: हाइवा की चपेट में आने से 60 वर्षीय अधेड़ गंभीर घायल, चार घंटे जाम रहा मेन रोड
बोकारो, सितम्बर 17 -- Bokaro News: बुधवार को तुपकाडीह नहर किनारे मेन रोड पर हाइवा की चपेट में आने से 60 वर्षीय नेमचंद ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के प्रयास से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मेन रोड जाम कर दिया। इस दौरान कई वाहनों के शीशे तोड़ने और पहियों की हवा निकालने की भी सूचना है। ग्रामीणों के अनुसार, नेमचंद ठाकुर सड़क किनारे स्थित सैलून में बाल कटवाने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में वह सड़क पर गिर पड़े और हाइवा का पहिया उनके शरीर के हिस्से पर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर जरीडीह थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। करीब चार घंटे तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.