बोकारो, अक्टूबर 5 -- Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं मिलने से पार्षदों में नाराजगी है। पार्षदों के अनुसार प्रत्येक वार्ड में 50 से अधिक नई लाइट की जरूरत है, जबकि निगम की ओर से एक वार्ड में सिर्फ 35 एलईडी उपलब्ध कराई गई हैं। इससे जरूरत के अनुसार मोहल्लों और संपर्क पथों में लाइट नहीं लग पा रही है। वार्ड-6 के पार्षद ने वार्ड में 100 लाइट की मांग की है। वहीं वार्ड-34 के पार्षद राहुल कुमार ने 80 से अधिक लाइट की आवश्यकता बताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में लगाई गई अधिकांश लाइट भी मरम्मत के अभाव में खराब पड़ी हैं। कई मुख्य संपर्क पथों पर कम रोशनी वाली लाइट लगाए जाने से लाइट रहने के बावजूद अंधेरा बना रहता है। पार्षदों ने वार्डों की जरूरत का सर्वे कर पर्याप्त संख्या में नई एलईडी उपलब्ध...