Bokaro News: हर वार्ड में बनेगा पार्क, ग्रीन पिच और जैविक यूनिट, चास निगम ने शुरू की जमीन तलाश
बोकारो, जुलाई 10 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र को अधिक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ी पहल शुरू की है। निगम की ओर से सभी 35 वार्डों में खाली सरकारी जमीनों की पहचान कर वहां वार्ड पार्क, ग्रीन पिच तथा जैविक खाद (ऑर्गेनिक) यूनिट विकसित करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। नागरिक सुविधा मद से करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि इन योजनाओं पर खर्च की जाएगी। नगर निगम के अनुसार कई वार्डों में खाली पड़ी सरकारी जमीनें वर्षों से अनुपयोगी हैं। इनमें से कई स्थान कचरा फेंकने के केंद्र बन गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर अतिक्रमण की शिकायतें भी सामने आई हैं। ऐसे स्थलों को चिह्नित कर वहां पार्क, हरित क्षेत्र और जैविक खाद इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इससे एक ओर शहर की सुंदरता बढ़ेगी तो दूसरी ओर अनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.