Bokaro News: हर प्रखंड की 10 पंचायतों में जल और स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता, डीसी ने दिए निर्देश
बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: जिले की ग्रामीण पंचायतों में पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक प्रखंड की 10-10 पंचायतों का चयन किया जाएगा। चयनित पंचायतों में जल एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और उनकी नियमित निगरानी की जाएगी। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में उपायुक्त अजय नाथ झा ने संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय और नियमित समीक्षा जरूरी है। कार्यशाला का आयोजन 16वें वित्त आयोग के टाइड अनुदान तथा वीबी-जी रामजी की गतिविधियों और प्रावधानों की जानकारी देने के उद्देश्य से किया गया। इसमें अधिकारियों और कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया, वित्तीय संसाधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.