बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन ने शनिवार को सेक्टर-6 में वृहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। अभियान का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं था, बल्कि इस्पात कर्मियों और आम नागरिकों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पूर्ववर्ती छात्रों ने लगाया 200 से अधिक पौधे, हायर सेकेंडरी स्कूल की यादों को किया ताजाकार्यक्रम में भागीदार कार्यक्रम में बोकारो इस्पात संयंत्र और नगर प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लेकर पौधे लगाए। अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्ता, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेन गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवा) कुंदन कुमार व बोकारो जनरल अस्पत...