Bokaro News: हरितालिका तीज को लेकर बोकारो के बाजारों में बढ़ी रौनक
बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। हरितालिका तीज को लेकर बोकारो का कपड़ा बाजार गर्म होने लगा है। 14 सितंबर को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर सिटी सेंटर सेक्टर-4, चास मेन रोड, जोधाडीह मोड़, सेक्टर-9 समेत शहर के विभिन्न बाजारों व मॉल में महिलाओं की खरीदारी बढ़ गई है। दुकानों व शोरूम में नए-नए साड़ियों के कलेक्शन उतारे गए हैं। इस बार वाइब्रेंट कलर की साड़ियों की विशेष मांग देखी जा रही है। दुकानदारों ने शिफॉन, जॉर्जेट, सिल्क, ऑर्गेंजा, बनारसी सिल्क, कांजीवरम, पैठणी, टिश्यू सिल्क, सीक्विन व प्रिंटेड साड़ियों के आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा डिजाइनर साड़ी, रेडी-टू-वियर साड़ी व फ्यूजन स्टाइल की साड़ियां भी महिलाओं को पसंद आ रही हैं। इस बार पारंपरिक के साथ आधुनिक डिजाइन की साड़ियों की अच्छी मांग है। अलग-अलग बजट के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.