Bokaro News: हरलाडीह से दो किसान के चार बैल चोरी
बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: नावाडीह। प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत हरलाडीह के किसान भैरो महतो व जानकी महतो का दो दो बैल शनिवार की देर रात चोर चोरी कर भागने में सफल रहा। पुलिस को लिखित सूचना रविवार को दे दी गई है। बताया जाता है कि दोनों किसान का बैल घर के बाहर रस्सी से बांध कर रखा था। शनिवार की मध्य रात्रि चोरों ने दोनों किसान का बैल का रस्सी काट कर चोरी कर साथ ले गया। किसानों ने बताया कि बैल जिस जगह से चोरी हुआ है उस स्थान पर चार पहिया वाहन की निशान देखा गया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.