Bokaro News: हथौड़ा अभियान के विरोध में चैंबर ने डीसी से की मुलाकात, संयुक्त बैठक पर बनी सहमति
बोकारो, सितम्बर 13 -- Bokaro News: सिटी सेंटर में बीएसएल के अतिक्रमण विरोधी हथौड़ा अभियान के खिलाफ बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने विरोध जताया है। चैंबर महामंत्री राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात कर व्यापारियों में भय का माहौल बनने की जानकारी दी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बीएसएल को इस तरह की कार्रवाई का कोई निर्देश नहीं दिया है और हथौड़ा चलाकर व्यापारियों को भयभीत करना निंदनीय है। चैंबर के आग्रह पर उपायुक्त की अध्यक्षता में बीएसएल प्रबंधन और चैंबर की संयुक्त बैठक कराने पर सहमति बनी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने बीएसएल नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक कुंदन कुमार से मुलाकात कर हथौड़ा अभियान तत्काल रोकने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि वे चिह्नित पार्किंग स्थलों को अतिक्रमणम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.