Bokaro News: स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
बोकारो, अगस्त 21 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो हवाई अड्डे के समीप राजीव गांधी चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह को संबोधित करते हुए महथा ने कहा कि राजीव गांधी युगप्रवर्तक, आधुनिक भारत के शिल्पकार और दूरदृष्टा थे। उन्होंने अखंड एवं विकसित भारत का सपना देखा था, जिसमें युवाओं के हाथों में रोजगार हो। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर देश में सूचना क्रांति की नींव रखी। युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक भागीदारी देने के लिए मतदान की उम्र 18 वर्ष करने का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया। यह भी पढ़ें- दूरदर्शी सोच के प्रधानमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.